सीमेंट प्लांट बंद होने से बढ़ने लगी मांग, घर एवं अन्य निर्माण कार्य…
HNN / सोलन
एसीसी और अंबुजा सीमेंट प्लांट के बंद होने से सीमेंट की मांग बढ़ गई है। घर एवं अन्य निर्माण कार्यों के लिए कुछ लोगों ने स्टाक जमा करना शुरू कर दिया है। तो वही, कुछ के कार्य अब रुकते नज़र आ रहे है। अब डीलरों के पास भी सीमेंट खत्म हो गया है। इससे सीमेंट की किल्लत जल्द प्रदेश में गहरा सकती है।
सीमेंट की मांग बढ़ने से ट्रक ऑपरेटर और दुकानदारों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। 500 सीमेंट के बैग की मांग भी अब करीब ढाई हजार तक पहुंच गई है। तमाम लोग ऐसे हैं जिनके मकान का लेंटर एक माह बाद पड़ना है लेकिन उन्होंने अभी से सीमेंट स्टाक में रखना शुरू कर दिया है।
ऐसे में मांग में एकाएक इजाफा हो गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सोलन, धर्मपुर, कंडाघाट परवाणू समेत अन्य बाजारों में सीमेंट लेने के लिए कई लोग पहुंचे। जिलाभर में 50 से ज्यादा सीमेंट के डीलर हैं, सभी के पास दिन-भर लोगो की कतारें लगती नज़र आई।