सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल

Leopards-second-attack-in.jpg

HNN/ हमीरपुर

जिला में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल है। यहां तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है। वही लोगों ने वन विभाग से इस तेंदुए को पकड़कर कहीं दूर छोड़ने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह तेंदुआ सुजानपुर के साथ लगती ग्राम पंचायत टीहरा के पास वार्ड नंबर 1 में ढांगू मोहल्ला में देखा गया है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ उक्त तेंदुआ शिकार की तलाश में घर के आसपास घूमता हुआ दिखाई दिया जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं क्षेत्र के लोगों ने जब यह वीडियो देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। आलम यह है कि तेंदुए की मौजूदगी से अब लोगों का शाम के वक्त घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।