Loading...

सुंदरनगर की आकांक्षा शर्मा भारतीय वायुसेना में बनी फ्लाइंग ऑफिसर

PARUL • 3 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी के सुंदरनगर की आकांक्षा शर्मा भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनी है। आकांक्षा शर्मा सुंदरनगर के अरठी पंचायत की रहने वाली है। अकांक्षा शर्मा के पिता मनमीत कुमार शर्मा बरशवान स्कूल में प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं, जबकि माता सीमा गृहिणी हैं। आकांक्षा का एक भाई चंडीगढ़ में कंप्यूटर साइंस बीटेक कर रहा है।

आकांक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और परिजनों को दिया है। बंगलूरु में आयोजित पासिंग आउट परेड के उपरांत आकांक्षा शर्मा भारतीय वायुसेना का हिस्सा बन गई हैं। पासिंग आउट परेड के गवाह आकांक्षा के पिता मनमीत कुमार शर्मा, माता सीमा शर्मा भी बनीं।

आकांक्षा ने इन्फोसिस में भी सेवाएं दी हैं और अकादमिक में टॉपर होने के साथ बेस्ट एथलीट का भी गौरव प्राप्त है। आकांक्षा एयरफोर्स में अकाडमिक में भी सेंकेड टापर रही हैं। 2022 में इस चयन के उपरांत छह माह का प्रशिक्षण भारतीय वायुसेना अकादमी डुंडीगल हैदराबाद और एक वर्ष का तकनीकी प्रशिक्षण वायु सेना तकनीकी कॉलेज बंगलूरु से हासिल किया और अब वायुसेना में ऑफिसर बनी हैं।