Loading...

सुंदरनगर के नलवाड़ मेले में दो दिवसीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Ankita • 23 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले में दो दिवसीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एमएलएसएम कॉलेज सुन्दरनगर में प्रधानाचार्य कामेश्वर ठाकुर एवं सेवानिवृत डीवाईएसएसओ मंडी नरेश वर्मा द्वारा शुभारंभ किया गया।

हैंडबॉल कोच अशोक गौतम तथा राज कुमार तथा हैंडबॉल के पूर्व खिलाड़ी रोहित शर्मा भी इस मौके पर उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 6 टीमें भाग ले रही है।

बता दें कि पहला मुकाबला हैंडबॉल सेंटर सुंदरनगर और महामाया क्लब के बीच हुआ जिसमें हैंडबॉल सेंटर सुंदरनगर विजय रहा। दूसरा मुकाबला बॉयज़ स्कूल और डीएवी स्कूल के बीच हुआ जिसमें बॉयज़ स्कूल की टीम विजय रही।