Loading...

सुंदरनगर के नलवाड़ मेले में दो दिवसीय हैंडबॉल प्रतियोगिता संपन्न

Ankita • 24 Mar 2024 • 1 Min Read

सुंदरनगर ने बिलासपुर को हराकर जीता फाइनल

HNN/ मंडी

राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले में दो दिवसीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार, 24 मार्च को एमएलएसएम कॉलेज सुन्दरनगर में हुआ। हैडबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि खेम चन्द ठाकुर अतिरिक्त ज़िला न्यायवादी रहे।

हैंडबॉल प्रतियोगिता 23 व 24 मार्च को एमएलएसएम कालेज सुन्दरनगर के खेल मैदान में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 7 टीमों ने भाग लिया। सुन्दरनगर की टीम ने फाइनल मैच में बिलासपुर की टीम को 22-18 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि ने विजेताओं को बधाई दी तथा ईनाम राशी प्रदान कर पुरुस्कृत किया। सुन्दरनगर की टीम को ट्राफी सहित 15,000 रूपये का नकद पुरस्कार तथा बिलासपुर की टीम को 11,000 रूपये का नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।