लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सुकेत रियासत के महामाया मंदिर में आई गहरी दरारें, गिरने का हुआ खतरा

PARUL | 27 अगस्त 2023 at 4:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/मंडी

जिला मंडी की सुकेत रियासत के महामाया मंदिर पर संकट के साया मंडरा रहा हैं। मंडी में बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण मंदिर के दाएं ओर के भाग में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। वहां के लोगों का कहना है कि अगर थोड़े दिन और ऐसे ही बारिश होती रही तो मंदिर के गिरने का खतरा भी हो सकता है। हालांकि राजा हरि सेन के निर्देशानुसार मंदिर में आई दरारों वाले स्थान को और डंगे को मंदिर प्रशासन द्वारा तिरपाल लगाकर ढका गया है।

प्रशासन द्वारा मंदिर के कार्यों को देखने वाले ठेकेदार को दरारों को भरने के लिए कहा गया है। वहां की नगर परिषद की टीम द्वारा भी मंदिर पर मंडरा रहे खतरे का निरीक्षण किया गया। जितेंद्र शर्मा अध्यक्ष नगर परिषद ने वार्ड पार्षद कल्पना वर्मा को भूस्खलन की रिपोर्ट तैयार करने को कहा और जल्द से जल्द नगर परिषद में देने को कहा। ताकि समय रहते भवन की नींव में आई दरारों को भरा जाए और मंदिर पर मंडरा रहे खतरे को कम किया जा सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

तो वहीं आचार्य रोशन शर्मा मंदिर के पूर्व पुजारी का कहना है कि सुकेत रियासत के इस ऐतिहासिक महामाया मंदिर के अस्तित्व पर खतरे का साया मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि इस रियासत कालीन मंदिर को बचाने के लिए प्रशासन और स्थानीय लोगों को आगे आना चाहिए।

वार्ड पार्षद कल्पना वर्मा ने कहां कि क्षेत्र में भारी बारिश होने के कारण मंदिर के दाहिनी ओर के भाग में गहरी दरारें पड़ गई है। जल्द ही आईआईटी मंडी की टीम को यहां पर निरीक्षण करने के लिए बुलाया जाएगा और उचित कदम उठाए जाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]