Loading...

सुक्खू सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पद से दिया इस्तीफा

Ankita • 28 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार संकट में आ गई है। सुक्खू सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को राज्य विधानसभा परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने इसका एलान किया। पत्रकार वार्ता में विक्रमादित्य सिंह भावुक होकर रोने लगे।

उन्होंने कहा कि जनता के प्रति मेरी जावाबदेही है। उन्होंने कहा कि एक साल के घटनाक्रम में विधायकों की अनदेखी हुई। उन्होंने कहा कि शिलान्यास मामले में मेरे विभाग के अफसरों को नोटिस दिए गए। वह वीरभद्र सिंह के कदमों पर चल रहे हैं।

प्रियंका गांधी, खरगे को दो दिन के घटनाक्रम की जानकारी दे दी है और अब हाईकमान को फैसला लेना है। हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, “हमने पार्टी का हमेशा साथ दिया है… मैं आज सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि वर्तमान समय में मेरा इस सरकार में बने रहना ठीक नहीं है। मैंने यह निर्णय लिया है कि मैं मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे रहा हूं।