सुक्खू सरकार ने अभी तक प्रदेश की किसी भी महिला के खाते में नहीं डाले 15 सौ रुपए- रावत
HNN/ नाहन
सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी एवं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने चुनावी जनसभा में चिल्ला चिल्ला कर कहा था कि यदि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो हम प्रति महिला को हर महीने 15 सौ रुपए इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि राशि देंगे।
लेकिन सरकार को बनते हुए 13 महीने हो गए हैं। लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने अभी तक प्रदेश की किसी भी महिला के खाते में 15 सौ रुपए नहीं डाले हैं। रावत ने बताया कि 13 महीने के हिसाब से प्रदेश की हर महिला के 19,500 बनते हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने झूठ का सहारा लेकर प्रदेश में सरकार बनाई है इसका खामीयाजा कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
प्रदेश की महिलाएं लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के नेताओं का घेराव करने में भी गुरेज नहीं करेगी। रावत ने बताया कि वायदे उतने करने चाहिए जितने आप निभा भी सके कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश की जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाए थे उन्होंने अपने चुनावी वायदे में कहा था कि हम सरकार बनते ही प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को प्रतिवर्ष एक लाख नौकरियां देंगे और प्रदेश के हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली भी देंगे।
इसके साथ-साथ प्रदेश के किसानों से सौ रुपए लीटर भैंस का दूध और 80 रुपए लीटर के हिसाब से गाय का दूध लेंगे और 2 प्रति किलो के हिसाब से गोबर भी लेंगे। लेकिन अभी तक कांग्रेस पार्टी की सरकार ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया है जिससे प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है।