सुक्खू सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। बता दें प्रदेश सरकार द्वारा 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। इसको लेकर प्रदेश सरकार ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।
जारी किए गए आदेशों के अनुसार आईएएस अधिकारी ईशांत जसवाल को एसडीएम कांगड़ा, विजय वर्धन एसडीएम रोहड़ू स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा नेत्रा मेती को एसडीएम पालमपुर तैनात किया है।