प्रवास / हर्षवर्धन चौहान 11-12 अक्तूबर को सिरमौर में सुनेंगे जन समस्याएं
प्रवास / उद्योग, श्रम एवं रोजगार तथा संसदीय कार्य मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान 11 और 12 अक्तूबर, 2026 को सिरमौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह लाणी बोराड/खलांडो और शिलाई में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
नाहन
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 11 अक्तूबर की सुबह लाणी बोराड/खलांडो में जन समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद वह शिलाई जाएंगे और वहां भी लोगों की समस्याओं की सुनवाई करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 अक्तूबर को भी उद्योग मंत्री शिलाई में उपस्थित रहकर जन समस्याएं सुनेंगे।