Loading...

Shut Down / 10 अक्टूबर को सुबह से शाम तक यहां बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Shut Down / 10 अक्टूबर को विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत और अन्य जरूरी कार्यों के कारण हमीरपुर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल-1 और उपमंडल-2 के अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए निर्धारित शटडाउन की जानकारी जारी की है। 11 केवी अणु-रंगस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में भी इस अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

हमीरपुर

विद्युत उपमंडल-2 के सहायक अभियंता सौरभ राय और उपमंडल-1 के सहायक अभियंता कर्ण सिंह के अनुसार पक्का भरो, गोपालनगर, श्याम नगर, गुरुकुल स्कूल, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, घरियाणा मसंदा, हीरानगर, गंदा नौण, कृष्णानगर, केंद्रीय विद्यालय, न्यायिक अधिकारी आवास, नडियाणा और मटाहणी में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपकेंद्र खग्गल से जुड़े 11 केवी रोपा, दड़ूही, ब्रांडा और नेरी फीडर भी प्रभावित होंगे। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से 10 अक्टूबर को मरम्मत नहीं हो पाई तो यह कार्य अगले सप्ताह किया जाएगा।

Related Topics: •