Loading...

सुक्खू सरकार ने बंद किए जल शक्ति विभाग के दो सर्किलों सहित 32 दफ्तर

PRIYANKA THAKUR • 29 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल की सुक्खू सरकार ने बुधवार को फिर बड़ी कार्यवाही करते हुए जल शक्ति विभाग के दो सर्किलों सहित 32 दफ्तरों को बंद कर दिया है। इस संबंध में विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। 1 अप्रैल, 2022 के बाद पूर्व सरकार ने विभिन्न विभागों के जो कार्यालय और संस्थान खोले थे, उन्हें प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ओर से बंद करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार अब तक 556 से ज्यादा विभागों और कार्यालयों को डिनोटिफाई कर चुकी है।

यह दफ्तर हुए बंद
जल शक्ति विभाग के ये दफ्तर द्रंग, पच्छाद, नाचन, कसुम्पटी, रोहड़ू, श्रीरेणुका जी, सुंदरनगर, अर्की, घुमारवीं, जयसिंहपुर, पालमपुर, नादौन, करसोग, चंबा, चिंतपूर्णी, भोरंज, सिराज, ज्वालामुखी, श्री नयनादेवी, सुलह, धर्मशाला, घुमारवीं, झंडूता, नगरोटा बगवां, कसौली, भोरंज, कांगड़ा, मनाली और हमीरपुर में बंद किए हैं।