सुखाश्रय योजना के तहत करसोग के पात्र लाभार्थियों को मिली 16-16 हजार रुपए की पाॅकेट मनी
दिसंबर, 2023 से मार्च, 2024 तक 4 माह की राशि की एक साथ जारी, क्षेत्र के पात्र लाभार्थी हो रहे है लाभान्वित
HNN/मंडी
राज्य सरकार की महत्वकांक्षी सुखाश्रय योजना से ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले पात्र लाभार्थी लाभान्वित होने लगे है। इस योजना का लाभ करसोग क्षेत्र के चिन्हित लाभार्थियों को भी मिलना शुरू हो गया है। क्षेत्र के सभी चिन्हित 53 पात्र लाभार्थियों को राज्य सरकार की ओर से प्रतिमाह 4 हजार रुपये की राशि पाॅकेट मनी के रूप में प्रदान की जा रही है।
गौरतलब है कि योजना में 0 से 27 वर्ष के आयु वर्ग के अनाथ बच्चों को शामिल किया गया है। जिनका पालन पोषण करने वाला अपना कोई नहीं है। राज्य सरकार द्वारा इन्हें चिल्ड्रन ऑफ़ द स्टेट घोषित किया गया है।
चार माह की राशि एक साथ जारी
योजना के तहत सभी पात्र लाभार्थियों को राज्य सरकार द्वारा दिसम्बर, 2023 से मार्च, 2024 तक लगभग 4 माह की पाॅकेट मनी की राशि 16 हजार रुपए प्रति लाभार्थी प्रदान की गई है। चयनित सभी 53 लाभार्थियों को लगभग 8 लाख रुपए की राशि लाभार्थियों को प्रदान की जा चुकी है।
इन सभी लाभार्थियों को राज्य सरकार द्वारा सुखाश्रय योजना के अंतर्गत लाकर चिल्ड्रन ऑफ़ द स्टेट के रूप में घोषित किया गया है। इन सभी का जीवन यापन का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिशा-निर्देशानुसार एक वृहद योजना तैयार कर प्रदेश के अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ़ द स्टेट के रूप में घोषित कर लाभान्वित किया जा रहा है।
यह है योजना के लाभार्थी
नरेश कुमार गांव सुहलू, सुनीता देवी गांव सुहलू, शुष्मा गांव धारठू, ब्रिज लाल, गांव खडोंन, जगदीश गांव नागडा, रोहित ठाकुर, गांव जय, मनीष खन्ना, गांव दरकली, उत्तम सिंह, गांव शानेहच, सीमा देवी, गांव पजौआ, भूपेंद्र कुमार, गांव पजौआ, रोहित, गांव मूर्ति, नरेंद्र, गांव मूर्ति, पदम देव, गांव धमलोट, यशवंत, गांव शोपा, दिनेश कुमार, शेर सिंह, सोहन लाल, गांव शोपा, बाॅबी गांव जवान बगैन, सुनील दत्त, गांव लोहारली, चमन लाल, गांव कमांद, दिनेश, गांव मशरोग, पवन कुमार, गांव भनेरा, पूनम शर्मा, गांव भनेरा, अनु कुमारी गांव थली, देशराज, गांव थली, सतीश देवी, गांव थली, देवेंद्र कुमार, गांव छतकर, तम्मना, गांव छतकर, सलीमा, गांव पदली, सलमा, गांव पदली, जुल्फा गांव पदली, काकू, गांव पदली, कमल चंद, गांव सुहलू, राजेंद्र, गांव नागड़ा, मोनिका, गांव लोअर खील, पीताम्बर लाल, गांव शानेहच, मनीष शर्मा, गांव जिंगल, ध्रुव शर्मा, गांव जिंगल, दीपक, मीन चंद, गांव बरसोल, आयुष, गांव बरसोल, सिमरन, गांव बरसोल, राजीव, गांव लिछरी, नवीन कुमार, गांव सुरसी, निर्मला देवी, गांव खन्योग, ललित कुमार, गांव पारता, गिरिराज, गांव कुठेहर और यमन वर्मा, गांव जस्सल को 16-16 हजार रुपए की राशि पाॅकेट मनी के रूप में 4 माह की एक साथ प्रदान की गई है।
घर बनाने के लिए 15 व उच्च शिक्षा के लिए 5 आवेदन
सुखाश्रय योजना के अन्तर्गत योजना का लाभ पाने के लिए करसोग क्षेत्र में चिन्हित पात्र लाभार्थियों में से 15 लाभार्थियों ने राज्य सरकार के पास घर बनाने के लिए अनुदान राशि उपलब्ध करवाने की भी मांग की है, जबकि 5 लाभार्थी ऐसे है जिन्होंने उच्च शिक्षा के लिए राज्य सरकार से अनुदान की मांग की है।
मंडी जिला भर में 360 से अधिक लाभार्थी
राज्य सरकार की महत्वकांक्षी सुखाश्रय योजना के दायरे में जहां प्रदेश भर के लगभग 4 हजार अनाथ बच्चों को लाया गया है वहीं मंडी जिला में भी लगभग 360 से अधिक लाभार्थियों को इस योजना में शामिल कर, लाभान्वित किया जा रहा है।
जिला भर में योजना के अंतर्गत चयनित सभी लाभार्थियों को लगभग 58 लाख रुपए की आर्थिक सहायता पाॅकेट मनी के रूप में प्रदान की जा चुकी है। इन में चैंतड़ा ब्लाॅक में 35, धर्मपुर में 34, द्रंग में 48, गोहर में 21, गोपालपुर में 48, रिवालसर में 23, सदर में 52, सराज में 31, सुंदरनगर में 21, करसोग में 53 लाभार्थियों को योजना का सीधा लाभ मिल रहा है।
एसडीएम करसोग नरेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहंचाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे है ताकि पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। सुखाश्रय योजना के लिए चिन्हित क्षेत्र के सभी पात्र लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो गया है।