HNN/ऊना
जिला ऊना में पुलिस थाना अंब के तहत लाहड़ गांव के पास एक सुनसान जंगल में एक अज्ञात कब्र मिलने मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि लाहड़ गांव की एक महिला जंगल में लकड़ी लेने के लिए गई थी। इस दौरान उसने अंब-नादौन मार्ग से लगभग 50 मीटर दूरी पर एक जगह को खोदा हुआ पाया। जब वह उसे देखने पास गई तो महसूस हुआ कि वहां किसी को दफनाया गया है।
जिसके बाद उसने इसकी सूचना स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान को दी और प्रधान ने पुलिस थाना अंब को सूचित किया। जंगल में एक अज्ञात कब्र मिलने ग्रमीणों में सनसनी फैल गई और लोग वहां एकत्र हो गए। वहीं सुचना मिलते ही एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद और थाना प्रभारी अंब और नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और सीएफएसएल अधिकारी डॉ. सहगल की मौजूदगी में देर शाम को कब्र को खोदा गया। कब्र से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दें कि शव के पास से गुब्बारे, इत्र और कंघी जैसी चीजें भी दफन की गई थीं। कब्र से निकालने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया है। जहां से उसे टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे जाने की संभावना है।
मृतक को जिन कपड़ों में लपेटा गया था, उनको देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि अस्पताल में मृत्यु के बाद उस व्यक्ति को वहां दफनाया गया हो, परंतु यह भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर शव को दफनाने के लिए यह सुनसान क्षेत्र ही क्यों चुना गया।
एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। इस बार में अधिक जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने बताया कि यह शव किसी व्यक्ति का है और किसी ने क्यों इस अंजान व्यक्ति को दफनाया, इससे जुड़े तथ्यों को पुलिस खंगाल रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





