Loading...

सुपरवाइजर व सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए इस दिन यहां होगा इंटरव्यू…..

Ankita • 7 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

एसआईएस सिक्योरिटी लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर( हि.प्र.) के द्वारा सिक्योरिटी गार्डज व सुपरवाइजर, के 120 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार आगामी 8 फरवरी 2024 को सुबह 11 बजे उप रोजगार कार्यालय गोहर में लिया जाएगा।

इस बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी उप रोजगार कार्यालय गोहर राकेश कुमार ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के इन पदों के इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं जिसके लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास व उससे अधिक, आयु सीमा 21-37 वर्ष होनी चाहिए व आवेदक की शारीरिक लम्बाई 168 से.मी. व उससे अधिक और भार 56 से 95 किलोग्राम होना चाहिए।

इसमें केवल पुरूष अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं। चयनित आवेदकों को 17,500 से 19,500 रूपये प्रति माह (ग्रोस) वेतन दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त अन्य सुविधाएं जैसे ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्यूटी, बोनस की सुविधा दी जाएगी।

अतः आवेदकों को सूचित किया जाता है कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड, रिज्यूम, रोजगार पंजीकरण पत्र सहित उप-रोजगार कार्यालय गोहर में साक्षात्कार हेतु उक्त नियोक्ता के समक्ष उपस्थित हो ताकि आवेदकों का साक्षात्कार हो सके। इस साक्षात्कार के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य लाभ देय नहीं होगे।