लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सुबह-सुबह कांपी मोरक्को की धरती, भीषण भूकंप से 296 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

Ankita | 9 सितंबर 2023 at 10:24 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

अफ्रीकी देश मोरक्को में सुबह-सुबह भूकंप ने भीषण तबाही मचा दी है। यहां धरती में हुए कंपन के बाद कई इमारतें ढह गईं, जिसमें 296 लोगों की मौत हो गई है। भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। मरने वालों का आकड़ा और बढ़ सकता है। भूकंप का केंद्र मोरक्को के मराकेश शहर से करीब 70 किलोमीटर दूर था। भूकंप इतना जोरदातर था कि उसका असर मराकेश से करीब 350 किलोमीटर दूर राजधानी रबात में भी महसूस किया गया। 

भारतीय समय अनुसार यहां सुबह के 3.41 बजे भूकंप आया। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक यह 120 सालों में उत्तरी अफ्रीका में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि 1900 के बाद से इस इलाके के 500 किमी क्षेत्र में कोई भी एम6 लेवल या इससे बड़ा भूकंप नहीं आया है। यहां एम-5 लेवल के 9 भूकंप ही दर्ज किए गए हैं।

मराकेश में रहने वाले एक शहरी ब्राहिम हिम्मी ने एजेंसी को बताया कि भूकंप के चलते कई पुरानी इमारतें ढह गईं और उसने पुराने शहर से एक के बाद एक एम्बुलेंस निकलते हुए देखीं। उन्होंने कहा कि लोग डरे हुए हैं और दूसरे भूकंप की आशंका के चलते घरों से बाहर निकल आए हैं। सोशल मीडिया पर भूकंप से जुड़े हैरान करने वाले फोटो और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरक्को में भूकंप से जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा,’मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुख हुआ। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]