Loading...

सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक खुलेंगे जिला के सभी स्कूल

SAPNA THAKUR • 6 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

ऊना जिला में सभी सरकारी व निजी विद्यालयों का समय सुबह 9ः30 से दोपहर 3ः00 बजे तक होगा। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जिला में निरंतर पड़ रही अत्यधिक ठंड के कारण स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने उप निदेशक प्रारंभिक तथा उच्च शिक्षा विभागों की सिफारिश के उपरांत यह निर्णय लिया है।

राघव शर्मा ने बताया कि कम किए गए समय की क्षतिपूर्ति प्रार्थना सभा तथा भोजन के समय को समाप्त कर पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश जिला के सरकारी तथा निजी क्षेत्र के सभी प्राथमिक, माध्यमिक तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में 6 से 31 जनवरी 2023 तक लागू होंगे।