लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सुरंग में फंसे मजदूरों तक पहुंचा 6 इंच चौड़ा पाइप, अब इसके जरिए ही भेजा जाएगा खाना

Ankita | 20 नवंबर 2023 at 9:39 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे मजदूरों को अब संतुलित आहार मिल सकेगा। प्रशासन को इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रशासन ने सुरंग के भीतर तक 6 इंच चौड़ा पाइप भेज दिया है। लंबी मशक्कत के बाद 60 मीटर दूर मजदूर तक मलबा पार कर पाइप पहुंचा है।

जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने अपनी पहली सफलता हासिल कर ली है, जिसके लिए पिछले नौ दिनों से प्रयास किया जा रहा था। बता दें सुरंग में लगाए गए 6 इंच के जरिए अंदर फंसे हुए मजदूरों की आवाज भी सुनी जा सकती हैं।

अब मजदूरों को उस पाइप के जरिए ही प्रॉपर खाना और चिकित्सा आपूर्ति प्रदान किया जाएगा। बता दें कि प्रशासन अब तक सुरंग में फंसे इन मजदूरों को प्रॉपर खाना तक भेज पाने में असमर्थ था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

लेकिन अब प्रशासन ने ये 6 इंच का पाइप अंदर भेजकर सफलता हासिल की है। इसके जरिए अब मजदूरों को प्रॉपर खाना भेजा जा सकेगा। अब तक मजदूरों को ड्राईफ्रूट और हल्का कुछ खाने को ही भेजा जा सका है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]