Loading...

सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 105 पदों हेतु कल यहां होगा इंटरव्यू…

By PARUL Published: 20 Jun 2024, 5:03 PM | Updated: 20 Jun 2024, 5:03 PM 1 min read

HNN/ऊना

मैसर्ज़ इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राईवेट लिमिटेड शिमला द्वारा 105 पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे जिनमें 90 पद सुरक्षा गार्ड और 15 पद सुरक्षा सुपरवाइजर के शामिल है। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 21 जून को उप रोजगार कार्यालय हरोली में प्रातः 10.30 बजे साक्षात्कार आयोजित होगा।

सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं और ग्रेजुएशन उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 20 से 36 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा चयनित अभ्यार्थियों को 12 से 22 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, आधार कार्ड नम्बर, पासपोर्ट साइज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 94182-17918 दूरभाष पर सम्पर्क कर सकते हैं।