सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 120 पदों के लिए भर्ती
HNN/ऊना
डीआरडीए ऊना की परियोजना अधिकारी शैफाली शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड आरटीए झबोला जिला बिलासपुर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए जिले के विभिन्न विकास खंडों में पात्र युवाओं के साक्षात्कार होंगे। सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 120 पदों को भरने के लिए ऊना में 11 सितंबर को विकास खंड कार्यालय परिसर अंब, 12 को विकास खंड कार्यालय परिसर गगरेट और 13 सितंबर को विकास खंड कार्यालय परिसर ऊना में पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे।
साक्षात्कार प्रातः 10.30 बजे से आरंभ होंगे। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, कद 168 सेंटीमीटर या उससे अधिक जबकि आयु सीमा 19 वर्ष से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से प्रतिमाह 17,500 से 19,500 रुपये वेतनमान दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को एक महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद हिमाचल और चंडीगढ़ में विभिन्न स्थलों पर सुरक्षा कार्य के लिए तैनाती दी जाएगी।
इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित बीडीओ कार्यालय में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।