सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर के लिए इस दिन यहां होगा इंटरव्यू…
HNN/ हमीरपुर
जिला हमीरपुर के बिझड़ी में गारली चौक बड़सर रोजगार कार्यालय के सामने 29 और 30 अप्रैल को सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर के साक्षात्कार होंगे। कंपनी अधिकारी जय किशन ने कहा कि सुबह 11 से दो बजे तक साक्षात्कार प्रक्रिया चलेगी।
उन्होंने कहा कि भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवार दसवीं कक्षा की अंक तालिका, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए शारीरिक मापदंड लंबाई 168 सेंटीमीटर, सीना 80 से 85 और उम्र 19 से 40 के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा वजन 56 से ज्यादा और 95 से कम, योग्यता हाई स्कूल पास होना चाहिए।
उन्होंने इच्छुक बेरोजगार युवकों से आग्रह किया है कि निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधा अनुसार शिविर में भर्ती के लिए प्रतिभागिता कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए रीजनल ट्रेनिंग सेंटर झबोला बिलासपुर भेजा जाएगा। इसके उपरांत उन्हें सुरक्षा के कार्य में तैनाती दी जाएगी।