ओडिशा में अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद है कि आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। हालात यह है कि अब राज्य में मंत्री भी सुरक्षित नहीं है। जी हां आज ओडिशा में गोलीकांड की वारदात पेश आई है, राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और झारसुगुड़ा के विधायक नब किशोर दास पर गोली चलाई गई। यह गोली और किसी ने नहीं बल्कि उनकी सुरक्षा में तैनात एएसआई गोपाल दास ने चलाई है।
गोली उनके सीने पर लगी है, जिसके चलते उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। उन्हें अस्पताल में दाखिल किया गया है जहां उनका उपचार जारी है। एसडीपीओ के मुताबिक, घटना ब्रजराजनगर शहर में अपराह्न करीब एक बजे के आसपास उस समय हुई, जब नब दास एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
इस हमले के बाद से शहर में तनाव व्याप्त हो गया है। उधर, एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है, उससे पूछताछ जारी है। घटना की गहन जांच के बाद ही और जानकारियां सामने आ पाएंगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
क्राइम ब्रांच करेगी घटना की जांच
हमले के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, मैं इस हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं।
उन्होंने कहा, क्राइम ब्रांच को घटना की जांच करने का निर्देश दिया गया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




