Loading...

सुरेश भारद्वाज का कुशलक्षेम जानने आईजीएमसी पहुंचे मुख्यमंत्री

SAPNA THAKUR • 26 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (आईजीएमसी), शिमला जाकर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज का कुशलक्षेम जाना। बता दें कि हिमाचल में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज गत दिनों एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे।

इस सड़क हादसे में उनके मुंह और नाक पर चोटें आई और वह आईजीएमसी में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, विधायक हरीश जनारथा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह भज्जी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।