सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत एक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला संज्ञान में आया है।
पीड़िता छात्रा ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा -376 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता छात्रा ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी कर रही है।
उसने बताया कि इसी यूनिवर्सिटी के केमेस्ट्री प्रोफेसर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। बता दें आरोपी पालमपुर का रहने वाला है। कांगड़ा के उप पुलिस अधीक्षक वीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।