Loading...

सेना के जवान ने व्यक्ति से ठगे लाखों रुपए, मामला दर्ज

Ankita • 25 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के बैजनाथ थाना अंतर्गत एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां हवलदार राजेश कुमार जोकि असम राइफल पूर्वी लद्दाख में कार्यरत उसने देशराज निवासी पलहाेटा (नौहरा) से करीब 9 लाख 52 हजार रुपए ठग लिए है।

पीड़ित व्यक्ति ने आरोपी के खिलाफ इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में देशराज ने बताया कि राजेश कुमार अप्रैल में अपने घर छुट्टी पर आया था तो उसने फोन कर बताया था कि उसने एक कंपनी में पैसा लगाया है। देशराज ने बताया कि राजेश ने उसे बहला-फुसलाकर प्रलोभन देकर दो तीन बार में उससे करीब 9 लाख 52 हजार की राशि लगवा दी।

जब मैंने अपनी राशि वापस मांगी तो अब राजेश कुमार मना कर रहा है। देशराज ने बताया कि अब सेना का जवान उसे धमकियां दे रहा है कि वह राशि वापस नहीं करेगा। बैजनाथ थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।