सेब-नाशपाती की खेती में हिमाचल और न्यूज़ीलैंड का सहयोग, किसानों की आय बढ़ेगी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और न्यूज़ीलैंड में बाग़वानी के क्षेत्र में सहयोग नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। आज न्यूज़ीलैंड के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक में उच्चायुक्त पैट्रिक जॉन राटा ने सेब और नाशपाती की खेती में आपसी सहयोग की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया।

शिमला

उत्पादन और आय बढ़ाने पर फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल और न्यूज़ीलैंड में खेती-किसानी की कई समानताएँ हैं। सहयोग से बाग़वानों की आय बढ़ेगी, उत्पादन मजबूत होगा और प्रदेश के उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनेंगे।

नवाचार और आत्मनिर्भरता
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि बाग़वानी और खेती-किसानी के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया जाए ताकि हमारे किसान-बाग़वान आत्मनिर्भर बन सकें।

नेताओं की मौजूदगी
इस अवसर पर बाग़वानी मंत्री जगत सिंह नेगी सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।