सेरीकल्चर ऑफिसर के पद भरने के लिए इस दिन होगा पर्सनैलिटी टेस्ट…
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उद्योग विभाग में सेरीकल्चर ऑफिसर के पद को भरने के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट की तिथि घोषित कर दी है। बता दें पर्सनैलिटी टेस्ट 22 मई को आयोजित किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए कॉल लेटर्स आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों को एसएमएस व ई-मेल के जरिए भी सूचित किया जाएगा।
इस संबंध में अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग के कार्यालय मेें कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।