Loading...

सेवानिवृत्त कानूनगो और पटवारियों के लिए अल्पकालिक नियुक्तियों के आवेदन आमंत्रित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 10 Jan 2025 Edited 9 Jan Quick read

Himachalnow / चंबा

राजस्व विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए 18 जनवरी तक आवेदन करें

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि राजस्व विभाग में कानूनगो और पटवारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए सेवानिवृत्त कर्मियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्तियां पारिश्रमिक के आधार पर अल्पकालिक अवधि के लिए होंगी और सरकार के निर्णय के अनुरूप की जाएंगी।

इच्छुक सेवानिवृत्त कानूनगो और पटवारी 18 जनवरी तक अपने आवेदन जिला उपायुक्त कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए जिला राजस्व अधिकारी के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क किया जा सकता है। यह पहल विभाग में कार्य कुशलता को बनाए रखने और रिक्त पदों की पूर्ति के लिए की जा रही है।