Loading...

सैंटर संचालक ने विदेश भेजने के नाम पर व्यक्ति से ठगे 1.90 लाख रुपए

Ankita • 14 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के विधानसभा हरोली के तहत गांव भदौड़ी में विदेश भेजने के नाम पर सैंटर संचालक द्वारा एक व्यक्ति से 1.90 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है।

पीड़ित के पिता बलदेव सिंह ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने सैंटर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में भदौड़ी निवासी बलदेव सिंह ने बताया कि उसने समनाल स्थित सैंटर चला रहे एक व्यक्ति को उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर वर्ष 2016 में पहले 50,000 रुपए दिए।

इसके बाद समय-समय पर उसके कहने पर उसने कुल 1,90,000 रुपए की राशि उसके दफ्तर जाकर उसके कर्मियों को दी और उनकी रसीदें भी लीं।

शिकायतकर्त्ता ने कहा कि आज 8 वर्ष बीत जाने के बाद भी उसने न तो उसका बेटा विदेश भेजा है और न ही उसके रुपए वापस किए हैं। डीएसपी मोहन रावत ने मामले की पुष्टि की है।