HNN/ श्री रेणुका जी
सैनधार क्षेत्र के कोटला मोलर के संदडा़ह गांव के रहने वाले समाजसेवी एवं दीद-बगड़ पंचायत के भूतपूर्व उपप्रधान उमा दत्त शर्मा का निधन हो गया है। बता दें उमा दत्त शर्मा ने 60 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
जानकारी के मुताबिक दिवंगत उमा दत्त शर्मा काफी समय से बीमार चल रहे थे। 08 अप्रैल को अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया। बिगड़ती हालत देखते हुए उमा दत्त शर्मा को यहां से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया।
इलाज के दौरान पीजीआई में उन्होंने शनिवार को अंतिम सांस ली। रविवार को दिवंगत उमा दत्त शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया। दिवंगत उमा दत्त शर्मा अपने पीछे पत्नी व चार बेटे छोड़ गए है। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
लोगों का कहना है कि उमा दत्त शर्मा एक हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। अपने उपप्रधान के कार्यकाल के दौरान उन्होंने पंचायत के लिए कई अहम कार्य किए।
बता दें पेशे से ठेकेदार उमा दत्त शर्मा समाज सेवा में भी हमेशा तत्पर रहते थे। हमेशा से ही गरीबों की मदद के लिए आगे आते थे।

