Loading...

सैनवाला में दुकान से अवैध देसी शराब की 9 बोतलें बरामद, मामला दर्ज

Ankita • 11 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/नाहन

जिला सिरमौर के उपमंडल नाहन के अंतर्गत सैनवाला में पुलिस ने दुकान में अवैध रूप से रखी गई 9 बोतलें देसी शराब बरामद की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ काला अंब थाना में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना काला अंब की टीम गश्त दौरान सैनवाला के पास थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लविन्द्र सिंह निवासी गांव सैनवाला तहसील नाहन सैनवाला चौक के पास अपनी चाय व मुर्गे की दुकान में अवैध तरीके से शराब की खरीद-फरोक्त का धंधा करता है।

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लविन्द्र सिंह की दुकान की तलाशी ली। जहां पुलिस ने 9 बोतलें देसी शराब की बरामद की। एसएसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है।