Loading...

सैर कर रहे युवक को कार ने रौंदा, अस्पताल में मौत

NEHA • 19 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

नंगल में एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है, जहां एक 35 वर्षीय युवक को कार ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक अपनी माता के साथ सैर कर रहा था, जब यह हादसा हुआ।

हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया, लेकिन बाद में एक व्यक्ति ने खुद को हादसे के लिए जिम्मेदार बताते हुए गिरफ्तारी के लिए पेश किया। हालांकि, मृतक के परिजनों का कहना है कि हादसे के समय कार कोई और चला रहा था और यह व्यक्ति खुद को बचाने के लिए ऐसा कर रहा है।

पुलिस इस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है और जांच अधिकारी एएसआई सुशील कुमार ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों ने कहा कि अभी महीना पहले ही उसकी शादी हुई थी और यह हादसा उनके परिवार के लिए बड़ा आघात है।