सैलानियों से गुलजार होने लगा लाहौल, बर्फ के बीच मस्ती कर रहे पर्यटक
HNN/ लाहौल-स्पीति
बर्फबारी के बाद देशभर के पर्यटक कुल्लू और लाहौल-स्पीति का रुख करने लगे है। बर्फ के दीदार को देश भर से पर्यटकों का मेला लग गया है। बता दें रविवार को दोपहर बाद 13,050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा, कोकसर और अटल टनल रोहतांग के उत्तरी क्षेत्र में बर्फ के हल्के फाहे गिरे।
सैलानी बर्फ के बीच अठखेलियां कर रहे हैं। सैलानी यहां बर्फ के बीच मौज-मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पर्यटक बर्फ के बीच साहसिक खेलों का आनंद ले रहे हैं।
हालांकि मनाली और केलांग के बीच वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चलती रही। कुल्लू और लाहौल-स्पीति में हर रोज हज़ारों से अधिक पर्यटक घूमने आ रहे हैं।