Loading...

सोने के आभूषण चोरी करने के मामले में महिला गिरफ्तार

PARUL • 14 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के सराफा बाजार में एक सुनार की दुकान से सोने के आभूषण चोरी होने का मामला संज्ञान में आया था। पुलिस ने इस मामले में आभूषण चोरी करने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला ने सराफा बाजार में प्रवेश परवान की दुकान से सोने के आभूषण चोरी किए थे। दुकान के मालिक ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा था।

जिसके आधार पर उन्होंने मंगलवार को महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी महिला से कुछ आभूषण बरामद किए हैं। डीएसपी अंकित शर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपी महिला को अदालत में पेश किया जाएगा। जिसके बाद मामले में आगामी कार्यवाही की जाएगी।