Loading...

सोलंगनाला और सिस्सू में उमड़े सैलानी, बर्फ के बीच जमकर की मस्ती

PRIYANKA THAKUR • 15 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / मनाली

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को ऊपरी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद बाहरी राज्यों से पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। आज मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में धूप खिली हुई है जिसके चलते भारी संख्या में पर्यटक मनाली सहित अन्य पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। ऐसे में पर्यटन कारोबारियों के चेहरे एक बार फिर खिल उठे हैं।

बता दें कि आज मंगलवार को बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फ के दीदार के लिए मनाली, सोलंगनाला और सिस्सू पहुंचे। यहां सैलानियों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की और स्नो स्कूटर और स्लेजिंग का भी आनंद उठाया। बर्फबारी के बाद राजधानी शिमला सहित साथ लगते पर्यटन स्थल कुफरी और नारकंडा में होटलों की बुकिंग में भी तेजी आई है।

ऐसे में इस सप्ताह वीकेंड से पर्यटन कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है। वहीं, पर्यटन नगरी मनाली में सैर सपाटे के लिए आई मुंबई की एक महिला पर्यटक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला यहाँ घूमने आई थी।  किसी बीमारी के कारण होटल के कमरे में उसकी मौत हो गई।