Loading...

सोलन / झाड़माजरी में फ्रिज फटने से तीन लोग घायल, घर की दीवार ध्वस्त

PARUL • 30 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के झाड़माजरी स्थित एक घर में मौजूद फ्रिज जोरदार धमाके के साथ फट गया। घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें बद्दी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

फ्रिज में धमाके के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। फ्रिज फटने से घर की दीवार तक ध्वस्त हो गई है। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।