Loading...

सोलन पुलिस ने किए 416 चालान, 19400 रुपए वसूला जुर्माना

Ankita • 18 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

सोलन पुलिस ने बिगड़ैल चालकों पर शिकंजा कसा है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के जिला पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में नाकाबंदी कर कुल 416 चालान काटे और इस दौरान 19, 400 रुपए जुर्माना वसूल कर सरकारी खजाने में भरा गया।

इसमें ड्रंक एंड ड्राइव के 2, रैश नेगलीजेंट के 3, ओवर स्पीड 152, विदआउट ड्राइविंग लाइसेंस के 3, यूज मोबाइल फोन के 4, विदआउट हेलमेट 54, विदआउट सीट बेल्ट 3 तथा अन्य में 195 चालान किए गए।

इसके अतिरिक्त 8 चालान धूम्रपान अधिनियम के अंतर्गत काटे गए और 1300 रुपए जुर्माना वसूल किया गया है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सोलन एसपी गौरव सिंह ने कहा कि वह जिला में किसी भी सूरत में बिगड़ैल चालकों को नहीं छोड़ेंगे