Loading...

सोलन पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया चिट्टे का सप्लायर

Ankita 29 Jan 2024 Edited 29 Jan 1 min read

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश की जिला सोलन पुलिस ने चिट्टा के एक सप्लायर को चंडीगढ़ से हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान अमृतपाल पुत्र प्रेम सिंह निवासी टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। आरोपी पिछले 21 साल से चंडीगढ़ सेक्टर-52 से रह रहा था। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने चिट्टा तस्करी के आरोप में पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पुलिस को इन दोनों आरोपियों ने मुख्य सप्लायर के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस मुख्य आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है।

बता दें यह आरोपी पिछले कुछ सालों से चंडीगढ़ से हिमाचल, पंजाब तथा हरियाणा में युवाओं को चिट्टा सप्लाई करने का काम करता था। इस आरोपी के बैंक खातों की जांच से पता चला है कि पिछले कुछ समय में लाखों रुपये की राशि का लेन-देन भी हुआ है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।