सोलन में चरस सहित तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी
HNN/ सोलन
हिमाचल में नशा तस्करी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। पुलिस द्वारा आए दिन कई नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है। परन्तु तस्कर फिर भी नशा तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे है।
मामला जिला सोलन का है, यहां पुलिस की स्पेशल टीम ने कुमारहट्टी बाईपास में आंजी के समीप चरस के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान देवेन्द्र सिंह निवासी चौपाल के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम कुमारहट्टी बाईपास में आंजी के समीप नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान वहां एक व्यक्ति से 502 ग्राम चरस बरामद हुई।
लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।