सोलन में पश्चिम बंगाल के 29 वर्षीय युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

School-spokesperson-fell-on.jpg

HNN/ सोलन

जिला सोलन में पश्चिम बंगाल के एक युवक का शव बरामद हुआ है। हालांकि युवक की मौत का कारण क्या है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। मृतक की पहचान 29 वर्षीय संजीव पुत्र टिब्रा निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत कंडाघाट के सिलहारी वार्ड के समीप ग्राम पंचायत कोट में युवक का शव पड़ा हुआ था। जब स्थानीय लोगों ने युवक का शव वहां पड़ा हुआ देखा तो उन्होंने तुरंत इस बाबत पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही कंडाघाट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। डीएसपी हैड क्वार्टर अनिल धौलटा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।