सोलन सब्जी मंडी में गिरी बिल्डिंग की रेलिंग, एक बच्चा घायल
HNN/सोलन
जिला सोलन में सब्जी मंडी में बिल्डिंग की रेलिंग गिर गई, जिसकी चपेट में आकर एक बच्चा घायल हो गया। जिसका क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच पेश आया है।
सब्जी मंडी में रात के समय प्रवासी मजदूर और उनके बच्चे सब्जी एकत्रित करने के लिए पहुंचे हुए थे। इसी दौरान अचानक सब्जी मंडी में बिल्डिंग में लगी रेलिंग अचानक नीचे गिर गई, जिसकी चपेट में उक्त बच्चा आ गया और उसके पैर में चोट लग गई।
जिसके बाद उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया, जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।