Loading...

सौतेली मां ने 5 साल की मासूम बच्ची पर फेंका उबलता पानी, आरोपी गिरफ्तार

Anjali • 19 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के नूरपुर उपमंडल में सौतेली मां ने मासूम बच्ची पर उबलता पानी फेंका , उसके बाद मासूम बच्ची को तड़पते हुए जंगल में छोड़ दिया। आरोपी की पहचान सुहाना देवी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सौतेली मां ने 5 साल की मासूम बच्ची पर उबलता हुआ पानी फेंका मासूम बच्ची बुरी तरह से जख्मी हो गई थी।

इसके बाद बच्ची को सौतेली मां ने पास वाले जंगल में छोड़ दिया। तभी वहां से एक व्यक्ति ने गुजरते समय जख्मी बच्ची को तड़पते हुए देखा। व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि जंगल में एक बच्ची मिली है, जोकि बूरी तरह से जख्मी हुई है।

मौके पर पहुंचकर पुलिस की टीम ने बच्ची को तुरंत नूरपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया की बच्ची का उपचार चल रहा है।