Loading...

सौतेले बाप ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

Ankita • 29 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के पालमपुर उपमंडल के तहत सौतेले बाप द्वारा अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की माँ ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 तथा पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे 2 अप्रैल तक पुलिस की रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी का परिवार नेपाल का रहने वाला है। जो यहां पर काफी सालों से मजदूरी का काम करता है। उसने अबोध बच्ची को हवस का शिकार बना लिया। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया है। उसे चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है। थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।