स्कूटी और बाइक की हुई टक्कर, हादसे में दो घायल

By PARUL Published: 16 Oct 2023, 2:43 PM | Updated: 16 Oct 2023, 2:43 PM 1 min read

HNN/ऊना

जिला ऊना में मैहतपुर के औद्योगिक क्षेत्र के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक बाइक और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों दोपहिया वाहनों के चालक घायल हुए हैं। घायलों की पहचान अनग डोचालिया, निवासी मैहतपुर और गुलशन, निवासी नंगल के रूप में हुई है।

बता दें कि स्कूटी चालक ने सड़क की विपरीत दिशा में स्कूटी को खड़ा किया हुआ था। जिससे कि बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया है।

वहीं हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एएसपी ऊना संजीव भाटिया द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।