स्कूली बच्चों से भरे टेंपो ट्रैवलर में अचानक भड़की आग, दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर…..
HNN/ ऊना
ऊना जिला मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित नंगल रोड़ पर रक्कड़ कॉलोनी में स्कूली बच्चों से भरे एक टेंपो ट्रैवलर में अचानक ही आग भड़क उठी। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था।
जानकारी के मुताबिक, सभी बच्चे टेंपो ट्रैवलर में सवार होकर रोजाना की तरह उपमंडल अंब से रक्कड़ कॉलोनी स्थित माउंट कार्मल स्कूल में जा रहे थे। इस दौरान दुर्गा कालोनी के पास पहुंचते ट्रैवलर में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते गाड़ी से आग की लपटें उठनी शुरू हो गई।
टेंपो ट्रैवलर के अगले दो टायरों से धुआं निकलने के बाद उठी आग की लपटों को देखकर टेंपो ट्रैवलर में बैठे बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसके बाद ड्राइवर ने बच्चों को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के अधिकारी नितिन धीमान ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था।