Loading...

स्कूलों में बम की धमकी निकली अफवाह

PARUL • 2 May 2024 • 1 Min Read

दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में 1 मई (बुधवार) को बम की धमकी भरे मेल को पुलिस ने झूठा बताया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग बम संबंधी अफवाह फैला रहे हैं, जिसे लेकर दिल्ली पुलिस ने लोगों को आगाह किया है। पुलिस ने कहा कि इससे संबंधित किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और न ही आगे भेजें।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया यानी व्हाट्सएप ग्रुप्स के कुछ चैट्स पर कुछ ऑडियो मैसेज शेयर किए जा रहे हैं कि कुछ स्कूलों में बम मिले हैं, ये सच नहीं है। ये संदेश झूठे हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है। दिल्ली पुलिस ने सभी से अनुरोध किया है कि वह आगे बताएं कि यह झूठे संदेश हैं।

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर के 150 से अधिक स्कूलों को बुधवार को एक समान धमकी भरा ई-मेल मिला था, जिसमें दावा किया गया कि उनके परिसर में विस्फोटक रखे गए हैं। वहीं आईपीएस सुमन नलवा ने भी इस पर कहा कि व्हाट्सएप पर कुछ स्कूलों में कुछ संदिग्ध वस्तुएं बरामद होने की फर्जी खबरें व्हाट्सएप मैसेज के रूप में भेजी जा रही हैं। ये मैसेज पूरी तरह से झूठे हैं। ऐसे हर मैसेज पर भरोसा करने या आगे भेजने से पहले उसकी सत्यता और जानकारी का चेक कर लें।