Loading...

स्कूल में अध्यापकों की तैनाती की मांग को लेकर कक्षाएं छोड़ सड़कों पर उतरे छात्र-छात्राएं

Ankita • 6 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला में स्कूल में अध्यापकों की तैनाती की मांग को लेकर छात्र- छात्राएं कक्षाएं छोड़ सड़कों पर उतर गए हैं। स्कूलों में अध्यापकों के पद के रिक्त होने से बच्चो को पढ़ाई करने में बहुत बाधा आ रही है।

बता दें पूर्व सरकार ने लांमू को माध्यमिक से वरिष्ठ स्कूल का दर्जा तो दे दिया लेकिन अब तक अध्यापक नहीं भेजे। 11वीं और 12वीं की कक्षाएं एक वर्ष तक बिना अध्यापकों के ही चलती रहीं। लांमू स्कूल में अध्यापकों के पद के रिक्त होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

स्कूल के छात्र-छात्राएं लांमू-हिलिंग सड़क पर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। बच्चों द्वारा स्कूल में अध्यापकों की तैनाती किए जाने को लेकर कई बार मांग उठाई गई परंतु अब उनके सब्र का बांध टूट गया है। मजबूरन उन्हें कक्षाएं छोड़ सड़कों पर उतरना पड़ गया है।