HNN/धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 31 मई तक बिना विलंब शुल्क, जबकि 1 से 3 जून तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। पहले बोर्ड ने 28 मई तक आवेदन मांगे थे। बता दें शिक्षा बोर्ड ने सर्वर डाउन होने लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह फैसला लिया है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने 28 मई तक बिना लेट फीस के आठ विषयों टीजीटी कला, मेडिकल, नॉन मेडिकल, भाषा अध्यापक, जेबीटी, शास्त्री, पंजाबी और उर्दु की अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए 28 मई तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन मांगे थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
लेकिन लगातार सर्वर डाउन के कारण कई अभ्यर्थी इन परीक्षाओं के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे थे। जिस कारण अब टेट आवेदन की तिथियों में बदलाव किया है। अब अभ्यर्थी बिना लेट फीस के 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
वहीं अभ्यर्थियों के पास 4 से 6 जून तक का समय अपने भरे गए ऑनलाइन फार्मों को दुरुस्त करने के लिए रहेगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए बोर्ड कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group