स्कॉर्पियो गाड़ी ने ऑल्टो कार को मारी टक्कर, दो घायल
HNN/ऊना
जिला ऊना के अंतर्गत भरवाईं में शिव मंदिर के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक पीबी नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी ने एचपी नंबर की ऑल्टो कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान राजेश कुमार और राकेश कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, कार चालक राजेश कुमार वन रक्षक राकेश कुमार के साथ कार में सवार होकर अपने क्वाटर किन्नू जा रहा था। इसी दौरान मुबारकपुर से भरवाईं की तरफ आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।