Loading...

स्टम्प तोड़े और अंपायर से की बहस, आईसीसी ने दी हरमनप्रीत कौर को यह बड़ी सजा…..

Ankita • 25 Jul 2023 • 1 Min Read

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में बांग्लादेश दौरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली। यह सीरीज काफी रोमांचक और विवादों वाली भी रही है। सीरीज के पहले दो मैचों में दोनों टीमों ने 1-1 मुकाबला जीता था। जबकि तीसरा वनडे मैच टाई रहा। इस तरह यह सीरीज भी बराबरी पर छूट गई।

मगर तीसरा वनडे मैच काफी विवादों वाला रहा, जिसमें भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को एलबीडब्ल्यू आउट देना भी विवादास्पद ही रहा। इसी दौरान हरमन ने गुस्से में स्टम्प पर बैट मारा और अंपायर से भी बहस की। अब इसको लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बड़ी कार्यवाही की और हरमन पर दो मैचों का प्रतिबंध लगा दिया है।

आईसीसी ने अगले दो मैचों के लिए भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत पर बैन लगा दिया है। यानी अब हरमन अगले दो मैच नहीं खेल सकेंगी। बता दें कि इसी घटना को लेकर हरमन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लग चुका है। साथ ही उन्हें 3 डिमेरिट पॉइंट्स भी मिले थे।

हरमन ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। साथ ही उन पर यह दो मैचों के प्रतिबंध का प्रस्ताव आईसीसी पैनल के मैच रेफरी बांग्लादेशी अख्तर अहमद ने दिया था, जिसे हरमन ने स्वीकार कर लिया है। यही वजह रही कि आईसीसी ने इस मामले में सुनवाई नहीं की और यह फैसला सुनाया।